राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में FIR के बाद सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- ''जन आस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा...''

Jun 27, 2026 - 22:34
0 5
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में FIR के बाद सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- ''जन आस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा...''
देवरिया में एक कार्यक्रम के दौरान CM YOGI

देवरिया, उत्तर प्रदेश | राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार उचित कार्रवाई करेगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी। उन्होंने इस मामले में हुई आठ गिरफ्तारियों का भी ज़िक्र किया।

UP के CM योगी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा बयान दिया है। SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर हुई पहली FIR पर सीएम योगी ने कहा कि मैंने कहा था कि एसआईटी की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी। एसआइटी रिपोर्ट आई और कार्रवाई प्रारंभ हो गई है। जो लोग आज आरोप लगा रहे हैं, उनकी मंशा अच्छी नहीं है। ये वो लोग हैं जो लोग भगवान राम को नकार चुके हैं। कहते थे कि राम हुए ही नही! ये लोग अयोध्या को नकारते रहे। सीएम योगी ने विपक्षी दलों से कहा कि अयोध्या हम सबके आस्था का प्रतीक है। अयोध्या पर आक्षेप मत करो, श्रीराम की मर्यादा का पालन करना सीखो...।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार ने पहले दिन कहा था कि दूध का दूध पानी का पानी होगा। मैं फिर कहता हूं कि रामभक्तों की अग्निपरीक्षा मत लो। उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ मत करो, प्रमाण है तो एसआईटी को सबूत पेश करो..। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि जो लोग राम भक्तों पर लाठी गोली चलाते थे। वे लोग हमें आस्था की सीख देंगे। ये लोग रामनवमी पर दंगा करवाते थे, कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाते थे। कांग्रेस ने देश को लूटा ही नही था, बल्कि नोचा भी था। 

देवरिया में एक कार्यक्रम के दौरान CM YOGI ने कहा कि जन आस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा, उसके साथ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम किया जाएगा। जब सरकार बनी थी तब भी मैंने कहा था जीरो टॉलरेंस की नीति से सरकार कार्य करेगी। जीरो टॉलरेंस की नीति अपराध और अपराधियों के प्रति, माफिया और माफिया प्रवृत्ति के प्रति, जन आस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा, जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कार्य करेंगे। 

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस प्रदेश को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने माफियाग्रस्त बना दिया था, दंगा ग्रस्त कर दिया था। मुझे याद है 2016 में यहीं मदनपुर थाने में कैसे असले लूट लिए गए थे। पूरे थाने को आग लगा दिया था। आज मोहर्रम है। कहीं किसी का आता पता नहीं है। कोई अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं कर सकता। कोई सड़कों पर गुंडागर्दी नहीं कर सकता है। उत्सव पूर्ण माहौल में कोई उत्पात नहीं कर सकता है और अगर करेगा तो सात पीढ़ियों तक फिर भुगतेगा भी।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "...एक पक्ष कहता था कि राम हैं ही नहीं यानी अयोध्या को भी ये लोग नकारना चाहते थे। लगातार न्यायालय में मुकदमा लड़ते रहे, वकीलों की फौज राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के खिलाफ खड़ी करते रहे और दूसरा पक्ष वो है जो जय श्री राम बोलने पर लाठी और गोली चलाते थे। भगवान राम का नाम लेने पर जो लोग गोली चलाते थे आज वे कहते हैं कि आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ। अरे तुम हमें आस्था बताओगे? राम नवमी पर दंगा करवाते थे, श्री कृष्ण जन्मोत्सव को प्रतिबंधित करते थे, कांवड़ यात्रा को नहीं निकलने देते थे, दुर्गा पूजा में दंगा करवाते थे... याद कीजिए कांग्रेस ने देश को लूटा ही नहीं था, नोंचा था। बेइमानी और भ्रष्टाचार के जो कीर्तिमान स्थापित किए थे और वे लोग आज अयोध्या पर आक्षेप लगा रहे हैं? ये स्वीकार्य नहीं। सरकार की जो मंशा है, सरकार ने पहले दिन कहा कि दूध का दूध और पानी का पानी सभी के सामने आएगा। लेकिन मैं फिर से अपील करूंगा कि राम भक्तों की अग्नि परीक्षा मत लो, उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ करना बंद कीजिए। अगर तथ्य या प्रमाण नहीं है तो आरोप-प्रत्यारोप बंद करो और प्रमाण हैं तो SIT के सामने पेश करो..."

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User