अलीगंज भीषण अग्निकांड: LDA का एक्शन, हादसे वाली बिल्डिंग पर चिपकाया नोटिस; शहरभर में चलेगा चेकिंग अभियान

Jun 27, 2026 - 22:34
0 5
अलीगंज भीषण अग्निकांड: LDA का एक्शन, हादसे वाली बिल्डिंग पर चिपकाया नोटिस; शहरभर में चलेगा चेकिंग अभियान
अलीगंज भीषण अग्निकांड

लखनऊ: लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की जान चली गई। इसके बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने सख्त रुख अपनाया है। LDA टीम बुधवार को हादसे वाली बिल्डिंग पर नोटिस चस्पा कर दिया। अब शहर के अलग-अलग इलाकों में कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, होटल, नर्सिंग होम और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।

सभी जोन के लिए टीमें गठित की गईं: LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर सभी जोनों में टीमें गठित की गई हैं। अधिकारी मौके पर पहुंचकर भवन के स्वीकृत मानचित्र, उपयोग, अग्निशमन व्यवस्था और आपातकालीन निकास की स्थिति की जांच करेंगे। जांच में यदि मानचित्र के विपरीत निर्माण या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिला तो संबंधित भवनों के खिलाफ सीलिंग समेत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, अलीगंज अग्निकांड के बाद सबसे पहले हादसे वाली बिल्डिंग पर नोटिस चस्पा किया गया है। अब आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद शहरभर में चलने वाले अभियान में उन संस्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है।

सुरक्षा मानकों की जांच करेंगी टीमें: LDA यह भी जांच करेगा कि भवनों में फायर विभाग के निर्धारित मानकों का पालन हो रहा है या नहीं, अग्निशमन उपकरण उपलब्ध हैं या नहीं और आपात स्थिति में लोगों के सुरक्षित निकास की पर्याप्त व्यवस्था है या नहीं।उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कहा कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अभियान के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User