हिमाचल प्रदेश: किन्नौर जिले के उरनी क्षेत्र में हादसा, ताश के पत्तों की तरह अचानक गिर गया लोहे का पुल

- हादसे का CCTV फुटेज आया सामने 

Jun 27, 2026 - 22:34
0 6
हिमाचल प्रदेश: किन्नौर जिले के उरनी क्षेत्र में हादसा, ताश के पत्तों की तरह अचानक गिर गया लोहे का पुल

Himachal Pradesh News : किन्नौर में मंगलवार की सुबह एक पुल अचानक से गिर गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के उरनी क्षेत्र से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह क्षेत्र में एक लोहे का पुल अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गया। जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त पुल के ऊपर से एक डंपर गुजर रहा था। पुल टूटने के साथ ही वो डंपर भी सीधे नीचे जा गिरा। मामला मंगलवार सुबह का है। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। वहीं अब पुल टूटने का CCTV फुटेज भी सामने आया है। हालांकि, इस भयानक हादसे में डंपर चालक पूरी तरह सुरक्षित है।

धमाके की आवाज के साथ टूटा पुल: स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज के साथ उन्होंने पुल को टूटते हुए देखा। यह नजारा देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि अभी तक किसी भी तरह के जानी नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जो कि एक बेहद राहत की बात है। घटना के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। बता दें कि चोलिंग पुल एकांगी क्षेत्र से करीब 24 किलोमीटर पहले स्थित है। ये पुल लाहोल स्पीति के काजा और शिमला जिला को किन्नौर से जोड़ता था। ये पुल टूटने से तीन जिलों का संपर्क प्रभावित हुआ है।

ओवरलोडिंग की वजह से हुआ हादसा: वहीं, NHAI भावानगर के सहायक अभियंता उमेश लारजू ने बताया कि पुल पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित थी। इसके लिए बाकायदा चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए थे। प्रारंभिक जांच में रेत से लदे ओवरलोड डंपर के कारण पुल टूटने की बात सामने आई है। इस हादसे में करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।  

सीसीटीवी फुटेज आया सामने: हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में क्षतिग्रस्त पुल और नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है। इसमें देखा जा सकता है कि जिस समय पुल नीचे गिरा, उस समय उसपर एक डंपर भी जा रहा था। वीडियो में उसके ठीक पहले एक और डंपर को जाते हुए देखा जा रहा है। इसी दौरान दूसरे डंपर के गुजरते ही पुल भरभराकर नीचे गिर गया।

बदला गया रूट: घटना की सूचना मिलते ही टापरी थाना पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। प्रशासन द्वारा पुल टूटने के कारण क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रामपुर और शिमला की ओर से रिकांगपिओ, कल्पा, सांगला तथा किन्नौर के अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्री अब टापरी से चगांव-उरनी लिंक मार्ग होते हुए चोलिंग पहुंचकर पुनः एनएच-05 से जुड़ सकते हैं। वहीं किन्नौर से शिमला और रामपुर जाने वाले वाहन चोलिंग से उरनी-चगांव लिंक मार्ग के माध्यम से टापरी पहुंचकर आगे की यात्रा कर सकेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User