Sports News: इंग्लैंड और आयरलैंड के T20 दौरे के लिए सिराज की जगह प्रसिद्ध भारतीय दल में शामिल

- BCCI की मेडिकल टीम ने सिराज को आराम करने की सलाह दी है। उनकी जगह पर प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है.

Jun 27, 2026 - 22:34
0 8
Sports News: इंग्लैंड और आयरलैंड के T20 दौरे के लिए सिराज की जगह प्रसिद्ध भारतीय दल में शामिल
Mohammed Siraj ने IPL 2026 में GT के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था.

News Update Sports: आयरलैंड और इंग्लैंड के ख़िलाफ़ होने वाली आगामी T20 सीरीज के लिए भारतीय तेज़ गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय दल में शामिल किया गया है।

BCCI मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट के बीच हुई बातचीत के बाद सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम की सलाह दी गई है। आगामी लंबे अंतरराष्ट्रीय सीज़न को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह फै़सला लिया गया है।

सिराज ने अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ खेले गए एकमात्र टेस्ट में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने दोनों पारियों में कुल 11 ओवर की गेंदबाज़ी करते हुए एक विकेट हासिल किया था। इससे पहले सिराज ने IPL 2026 की उपविजेता टीम गुजरात टाइटंस के लिए सीज़न 17 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 9.06 की इकॉनमी से कुल 19 विकेट हासिल किए।

भारत 13 जून से अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ खेलने वाली है। सिराज उस दल का भी हिस्सा नहीं हैं। उस सीरीज़ के दौरान भारतीय तेज़ गेंदबाज़ी की कमान अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हार्दिक पंड्या और पहली बार टीम में शामिल किए प्रिंस यादव संभालेंगे।

आयरलैंड के ख़िलाफ भारत बेलफ़ास्ट में 26 और 28 जून को दो T20I खेलेगा। इसके बाद एक से 11 जुलाई के बीच इंग्लैंड में पांच T20I मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी।

आयरलैंड और इंग्लैंड T20I के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User