अमेरिका-ईरान शांति समझौते से शेयर बाजार में तेजी, 1197 अंक उछला Sensex, Niftyभी 362 अंक ऊपर

Jun 27, 2026 - 22:34
0 5
अमेरिका-ईरान शांति समझौते से शेयर बाजार में तेजी, 1197 अंक उछला Sensex, Niftyभी 362 अंक ऊपर
Stock Market News update

Stock Market Update News: घरेलू शेयर बाजार पर आज Iran-US में शांति समझौते की News का असर देखने को मिल रहा है. युद्ध खत्म होने के ऐलान से दुनियाभर के निवेशकों में उत्साह चरम पर है. भारतीय शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी देखने को मिल रही है और बाजार रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा है.

America and Iran के बीच युद्ध समाप्त होने के लिए शांति समझौते (Iran-US Peace Deal) की बड़ी घोषणा के बाद बाजार में जबरदस्त लिवाली देखी जा रही है. इस दौरान सेंसेक्स 1197 अंक उछलकर 76725.27 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की और इसी तरह से NSE का निफ्टी भी लगभग 362 अंकों की भारी बढ़त के साथ 23984.85 के लेवल पर खुला. 

America and Iran के बीच शांति समझौता

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बताया है कि अमेरिका और ईरान युद्ध खत्म करने पर सहमत हो गए हैं और दोनों ही पक्षों ने सभी मोर्चों पर सैन्य कार्रवाई को तुरंत और हमेशा के लिए रोकने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि समझौते पर आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर शुक्रवार, 19 जून को स्विट्जरलैंड में किए जाएंगे. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा, "दुनिया के जहाजों, अपने इंजन चालू करो." उन्होंने आगे कहा, "तेल बहने दो!"

एशियाई बाजार

अमेरिका और ईरान के बीच बीते 4 महीने से चल रहे संघर्ष को रोकने के लिए एक शुरुआती डील हो गई है, जिसका असर आज एशियाई बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है. सोमवार को एशियाई बाजार बढ़त के साथ खुले. इस दौरान कोस्पी (Kospi) ने 7.01% की बढ़त हासिल की, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक (Kosdaq) में 3.25% का इजाफा हुआ. इसी तरह से जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 3.4% चढ़ा और टॉपिक्स (Topix) में 1.8% की तेजी देखी गई. हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 24,376 पर था, जो इंडेक्स की पिछली क्लोजिंग 24,249.29 से ज्यादा है.

अमेरिकी शेयर बाजार

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की आधिकारिक घोषणा के बाद वॉल स्ट्रीट में भी गजब का उत्साह रहा. रविवार देर रात ट्रंप के ऐसा कहने के बाद कि अमेरिका और ईरान युद्ध खत्म करने के समझौते पर पहुंच गए हैं, सोमवार को अमेरिकी बेंचमार्क के फ्यूचर्स में तेजी आई. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़े फ्यूचर्स में 342 अंक या 0.7% की बढ़त हुई.S&P 500 फ्यूचर्स 0.9% चढ़े, जबकि नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में 1.4% का उछाल आया.

क्रूड ऑयल की कम हुई कीमत

वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स में 4.45% की भारी गिरावट आई और यह 81.10 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करने लगा. दूसरी ओर, अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स आज सुबह $84.08 पर ट्रेड कर रहे थे, जिसमें 3.5% की गिरावट आई और यह 85 डॉलर के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया. COMEX पर क्रूड की कीमतें 4.47% बढ़कर 81.09 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करने लगीं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User