Gold-Silver Rates: सोने-चांदी के गिरे दाम, जानिए आज के ताजा रेट ..

Jun 27, 2026 - 22:34
0 2
Gold-Silver Rates: सोने-चांदी के गिरे दाम, जानिए आज के ताजा रेट ..
Gold-Silver Rates Date 23 June 2026

- चांदी के दाम में ₹6800 की गिरावट, सोना ₹1600 लुढ़का.

Gold Silver price: घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को Gold-Silver की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। मजबूत अमेरिकी डॉलर और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की बढ़ती आशंकाओं ने बुलियन बाजार पर दबाव बढ़ा दिया है। इसका असर यह हुआ कि सोना और चांदी दोनों सस्ते हो गए। सबसे बड़ी गिरावट चांदी में देखने को मिली, जहां कीमतें एक ही दिन में करीब ₹6,800 प्रति किलो तक टूट गईं।

MCX पर Gold 1760 रुपये टूटकर ₹1,46,566 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 7010 रुपये की गिरावट के साथ 2,27,622 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी। यह हाल के दिनों की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक मानी जा रही है।

बड़े शहरों में क्या हैं सोने के रेट?: 24 कैरेट सोने का भाव देश के प्रमुख शहरों में ₹14,650 से ₹14,850 प्रति ग्राम के बीच बना हुआ है। 
दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब ₹14,667 प्रति ग्राम.
मुंबई में ₹14,652 प्रति ग्राम के आसपास है.
चेन्नई में यह ₹14,836 प्रति ग्राम के स्तर पर है. 22 कैरेट सोने की कीमत अधिकांश शहरों में ₹13,400 प्रति ग्राम के आसपास बनी हुई है, जबकि 18 कैरेट सोना ₹11,000 प्रति ग्राम के करीब बिक रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User