Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Weather Update Punjab and Chandigarh : पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान 5.4 डिग्री बढ़ा, गर्मी तेज हुई। मौसम विभाग ने गरज-चमक, हल्की बारिश और 40-50 किमी/घंटा तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. Punjab और Chandigarh में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है और गर्मी का असर तेज हो गया है. पिछले 24 घंटों में तापमान करीब 5.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकि यह अब भी सामान्य से लगभग 2.2 डिग्री कम है. राज्य में सबसे ज्यादा तापमान पटियाला में 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि ज्यादातर जिलों में तापमान 33.9 से 38.1 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है.
मौसम विज्ञान के अनुसार आज कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
किन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बरनाला, मानसा और बठिंडा जैसे जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और धूल भरी आंधी देखने को मिल सकती है. हालांकि यह गतिविधियां पूरे क्षेत्र में नहीं बल्कि कुछ हिस्सों तक सीमित रहेंगी.
अगले कुछ दिनों का मौसम का अनुमान
मौसम विभाग का कहना है कि किसी बड़े मौसम सिस्टम के एक्टिव न होने और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो से तीन दिनों तक राज्य में मौसम ज्यादातर शुष्क और गर्म रहेगा. इसके बावजूद कुछ स्थानों पर दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश और धूल भरी आंधी चल सकती है. यह प्रभाव थोड़े समय और सीमित क्षेत्रों में ही रहेगा.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पंजाब में मानसून सामान्य तौर पर 30 जून से 8 जुलाई के बीच पहुंचता है. दक्षिणी जिलों में मानसून 30 जून से 5 जुलाई के बीच, मध्य पंजाब में लगभग 5 जुलाई के आसपास और उत्तरी जिलों में 5 से 8 जुलाई के बीच पहुंचने की संभावना जताई गई है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)