नीतीश कुमार फिर बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष; कहा- बिहार के बाहर भी जेडीयू को मजबूत करना है.

जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई... See more

Jun 27, 2026 - 22:34
0 3
नीतीश कुमार फिर बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष; कहा- बिहार के बाहर भी जेडीयू को मजबूत करना है.
Nitish Kumar
  • नीतीश कुमार ने कहा- बिहार के बाहर भी जेडीयू को मजबूत करना है.

बिहार: पटना में जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय में अहम बैठक हुई. जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई. बैठक को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, 2025 का जनादेश बिहार के विकास के लिए मिला है. भले ही वे राज्यसभा चले गए हों, लेकिन बिहार के विकास के लिए उनका मार्गदर्शन लगातार जारी रहेगा. उन्होंने आगे कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना है कि बिहार में जेडीयू 2025 के चुनाव से भी बढ़िया प्रदर्शन करे. इसके साथ ही, उन्होंने बिहार के बाहर भी जेडीयू को मजबूत करने की बात कही. उन्होंने बताया कि संगठन के विस्तार के लिए अगर जरूरत पड़ी, तो बिहार के बाहर भी पार्टी के लिए काम करेंगे.

बता दें, रविवार को JDU की राज्य परिषद बैठक भी हुई. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जेडीयू ने रविवार को पार्टी में कुछ महीने पहले शामिल हुए संभावित उत्तराधिकारी निशांत कुमार को बड़ी भूमिका सौंपने का फैसला किया.

वरिष्ठ नेता और बिहार के मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि जेडीयू की राज्य परिषद की बैठक में इस संबंध में एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया. उन्होंने कहा, राज्य परिषद की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के दोबारा चुने जाने पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई. महनार से मौजूदा विधायक कुशवाहा को इस साल मार्च में लगातार तीसरी बार जेडीयू का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया था. वहीं जब सुनील कुमार से यह पूछा गया कि क्या निशांत को लेकर कोई प्रस्ताव था. निशांत BJP के नेतृत्व वाली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं, यह सरकार तब बनी थी जब उनके पिता अप्रैल में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद CM पद से हट गए थे. सुनील कुमार ने बताया कि पार्टी ने सर्वसम्मति से यह तय किया है कि निशांत हमारे भविष्य के नेता हैं. वह पहले से ही पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं और सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि उन्हें बड़ी भूमिका दी जाए.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User