'Khan Sir' coaching center case: बेल पर रिहा होने के बाद 'ज्ञान बिंदु' के रोशन आनंद सर ने कहा, "मेरे खिलाफ साजिश रची गई

'खान सर' कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ के मामले में बेल पर रिहा होने के बाद 'ज्ञान बिंदु' के रोशन आनंद सर ने कहा, "मेरे खिलाफ साजिश रची गई

Jun 27, 2026 - 22:34
0 6
'Khan Sir' coaching center case: बेल पर रिहा होने के बाद 'ज्ञान बिंदु' के रोशन आनंद सर ने कहा, "मेरे खिलाफ साजिश रची गई
ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद

पटना, बिहार | 'खान सर' कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ के मामले में बेल पर रिहा होने के बाद, ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद ने कहा, "मेरे खिलाफ साजिश रची गई है। मेरे भाई की हत्या फैसल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक RS प्रसाद ने साजिश करके की थी। जब मैं बाहर था, तो मेरे भाई को कुछ नहीं हुआ। लेकिन जब मुझे जेल भेजा गया, तो मेरे भाई की हत्या कर दी गई। यह एक साजिश है।

उन्होंने कहा- फैसल खान ने बहुत झूठ बोला है। हमारी तरफ से कोई फायरिंग नहीं हुई, फिर भी उसने दावा किया कि फायरिंग हुई थी। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि फायरिंग किसने की, फैसल खान। फिर भी, फैसल खान जेल से बाहर है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है..."

ये था मामला 

 2 जून को खान ग्‍लोबल स्‍टडीज पर हुए हमले के मामले में रोशन आनंद के अलावा उनके छोटे भाई प्रिंस यादव आरोपित किए गए थे। प्र‍िंस की नेपाल के होटल में संदिग्‍ध परि‍स्‍थ‍ित‍ियों में हुई मौत के बाद पटना सिविल कोर्ट ने रोशन आनंद को जमानत दे दी है, Patna के मशहूर कोचिंग इंस्टीट्यूट 'ज्ञान बिंदु GS एकेडमी' के संचालक रोशन आनंद को बड़ी राहत मिली है।

छोटे भाई प्र‍िंस यादव की नेपाल के होटल में संदिग्‍ध परि‍स्‍थ‍ित‍ियों में हुई मौत के एक दिन बाद Patna सिविल कोर्ट से रोशन आनंद को जमानत मिल गई है। आज वह सहरसा पहुंचकर अपने छोटे भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। उनके परिवार और समर्थकों के लिए यह राहत भरी खबर है। 

उनके वकील रमाकांत शर्मा ने कहा, ''बेल मिल गई है, कानून की अपनी प्रक्रिया है। 307 लगा था मैं पुलिस पर बरगलाने का आरोप नहीं लगा सकता। पुलिस सही कार्रवाई कर रही है तभी तो उसने दूसरी FIR की। उन्होंने बताया कि शाम तक रोशन आनंद बाहर आ जाने चाहिए।''

प्रिंस की मौत की वजह क्या?

रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर के एक होटल में मौत हो गई।  विराटनगर के न्यूरो हॉस्पिटल में प्रिंस को लाया गया था, पोस्टमार्टम हो चुका है। नशे के ओवरडोज के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है। प्रिंस यहां शुभ होटल में ठहरे हुए थे, इससे पहले भी यहां प्रिंस का आना रहा है। नेपाल पुलिस उनके साथ मौजूद पांच लोगों से पूछताछ कर रही है। जो दो इंडियन साथ थे, वे प्रिंस के रिश्तेदार ही हैं। जो यहां विराटनगर में ही रहते थे। इससे पहले भी प्रिंस का यहां आना जाना रहा है।

इस घटना ने नेपाल और भारत, दोनों जगह लोगों का ध्यान खींचा है। खासकर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों में इस घटना को लेकर हड़कंप मचा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर और जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

खान सर मामले में इन पर भी थी FIR

नेपाल पुलिस के सूत्र के अनुसार, मृतक प्रिंस के भाई ज्ञान बिंदु के संचालक थे। खान सर के साथ विवाद मामले में इन पर भी FIR कर दी गई थी। 2 जून को खान ग्‍लोबल स्‍टडीज पर हुए हमले के मामले में रोशन आनंद के अलावा उनके भाई प्रिंस यादव आरोपित किए गए थे। पुलिस ने 3 जून को रोशन आनंद और उनके दो सहयोग‍ियों को गिरफ्तार कर न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं खान सर उर्फ फैजल खान की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने 20 जून तक के लिए रोक लगा रखी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User