उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आज से

UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को 32,679 पदों के लिए आयोजित की जा रही है. परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं... See more

Jun 27, 2026 - 22:34
0 6
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आज से
सांकेतिक फोटो

लखनऊ: UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को 32,679 पदों के लिए आयोजित की जा रही है. परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं. परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी या असुविधा न हो, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है. 

परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. बता दें कि परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में किया जाएगा. इसमें कुल 150  बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे, जो 300 नंबर के होंगे. परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय दिया जाएगा. पेपर में जीके, हिंदी समेत कई विषयों से सवाल पूछे जाएंगे. 

इस बार केवल उम्मीदवारों की नहीं बल्कि परीक्षा में ड्यूटी कर रहे कक्ष निरीक्षक और स्कूल स्टाफ की भी बायोमेट्रिक जांच होगी. आईरिस स्कैन, थंब इम्प्रेशन और ई-केवाईसी के बाद ही किसी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा. इसके अलावा परीक्षा की निगरानी  के लिए मोशन, थर्मल और AI इनेबल्ड CCTV कैमरे लगाए गए हैं. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User