माधुरी दीक्षित का दमदार कमबैक! जानिए कैसी है फिल्म 'माँ बहन'

Maa Behen Movie Review: सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएँ देखने को मिली हैं। अधिकांश दर्शकों ने अभिनय की तारीफ की, लेकिन कहानी और गति (पेसिंग) को लेकर राय बंटी हुई है... See more

Jun 27, 2026 - 22:34
0 3
माधुरी दीक्षित का दमदार कमबैक! जानिए कैसी है फिल्म 'माँ बहन'

Maa Behen Movie: मां बहन हिंदी क्राइम-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही रवि किशन,गीतांजलि कुलकर्णी, और अरुणोदय सिंह भी अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रिप्ट पूजा तोलानी ने लिखी है। 

कहानी

फिल्म एक ऐसी मां और उसकी दो बेटियों की कहानी है जो एक रहस्यमयी मौत के बाद खुद को बड़ी मुसीबत में पाती हैं। पड़ोसियों से भरी कॉलोनी में राज छिपाना आसान नहीं होता, और यहीं से शुरू होता है हास्य, सस्पेंस और पारिवारिक ड्रामे का मिश्रण। 

क्या अच्छा है?

ये फिल्म ओटीटी के लिहाज से बहुत अच्छी है. आप आराम से घर पर नेटफ्किल्स एंड चिल कर सकते हैं. आपको अच्छा कंटेंट मिल रहा है जिसे देखकर आप एंटरटेन होंगे, ये फिल्म प्योर एंटरटेनमेंट है, इससे किसी तरह के मैसेज की उम्मीद मत कीजिएगा हां अगर मैसेज लेना चाहें तो ले भी सकते हैं लेकिन वो आपकी समझ पर है. मेकर्स ने सिर्फ एंटरटेनमेंट परोसा है, फिल्म शुरू से ही मुद्दे पर आ जाती है, अच्छे अच्छे कॉमिक सीन आते हैं, माधुरी का अंदाज आपको दीवाना बना देता है. हर किरदार अपने आप में कमाल लगता है. आप हंसते हैं, और आपको मजा आता है, बीच बीच में फिल्म थोड़ा सा हल्की पड़ती है लेकिन फिर भी इसके किरदार आपको बांधे रखते हैं और आप एंड तक फिल्म देखते हैं और एन्जॉय करते हैं और इसकी मिस्ट्री जानना चाहते हैं. यहां मिस्ट्री से ज्यादा इन किरदारों की एक्टिंग और इनकी हरकतें ज्यादा एंटरटेनिंग हैं. इस फिल्म का ट्रेलर इतना ज्यादा अच्छा था कि उम्मीदें आसमान तक पहुंच गई थी. फिल्म ट्रेलर से थोड़ी कम अच्छी है, आप कह लीजिए कि ट्रेलर शानदार था और फिल्म काफी अच्छी है लेकिन ओटीटी के हिसाब से इसे एक बढ़िया टाइमपास एंटरटेनर कहा जाएगा जो लोग खूब पसंद करेंगे.

क्या कमजोर है?

कुछ समीक्षकों और दर्शकों का मानना है कि फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले हर जगह समान रूप से मजबूत नहीं है। 
डार्क कॉमेडी, थ्रिलर और फैमिली ड्रामा के बीच टोन कई बार असंतुलित महसूस हो सकती है। 

दर्शकों की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएँ देखने को मिली हैं। अधिकांश दर्शकों ने अभिनय की तारीफ की, लेकिन कहानी और गति (पेसिंग) को लेकर राय बंटी हुई है।

राइटिंग औऱ डायरेक्शन

पूजा तोलानी की राइटिंग अच्छी है, हालांकि राइटिंग थोड़ी सी और धारदार होती तो ये और शानदार फिल्म बनती, फिल्म जहां बीच बीच में हल्की पड़ती है वहां राइटिंग पर और काम किया जा सकता था.  सुरेश त्रिवेनी का डायरेक्शन उम्दा है, वो मेरी सुलू से लेकर दलदल जैसा कमाल का कंटेंट बना चुके हैं और यहां वो एक अलग ट्रीटमेंट के साथ कुछ लेकर आए हैं. उन्होंने किरदारों को कमाल तरीके से इस्तेमाल किया. माधुरी के स्टारडम में कहानी को नहीं भूले और यही अच्छे मेकर की निशानी है.

निष्कर्ष 

अगर आपको महिला-केंद्रित डार्क कॉमेडी, पारिवारिक ड्रामा और माधुरी दीक्षित का दमदार अभिनय पसंद है, तो माँ बहन एक बार जरूर देखी जा सकती है। हालांकि, जो दर्शक एक तेज़ और पूरी तरह थ्रिलिंग मर्डर मिस्ट्री की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें फिल्म थोड़ी धीमी लग सकती है।

रेटिंग: 3/5

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User