'कीर स्टार्मर' ने ब्रिटेन के पीएम पद से दिया इस्तीफा, पत्नी और बच्चों के लिए कुछ भावुक शब्द कहे...

ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने प्रधानमंत्री पद और लेबर पार्टी के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पत्नी को लेकर कुछ भावुक शब्द कहे हैं।

Jun 27, 2026 - 22:34
0 10
'कीर स्टार्मर' ने ब्रिटेन के पीएम पद से दिया इस्तीफा, पत्नी और बच्चों के लिए कुछ भावुक शब्द कहे...
Keir Starmer

World News: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। स्टार्मर ने लेबर पार्टी के भीतर से बढ़ते दबाव के बाद ये ऐलान किया है। अपने संबोधन में स्टार्मर ने पत्नी और बच्चों को लेकर भावुक बाते कहीं है। साथ ही अपने नेतृत्व और पार्टी के भविष्य को लेकर उठ रहे आंतरिक सवालों को स्वीकार करते हुए स्टार्मर ने कहा, 'मैं जानता हूं कि अब यह सवाल पूछा जा रहा है कि लेबर पार्टी को आगे ले जाने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति कौन है। पार्टी यह पूछ रही है कि क्या मैं अगले चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हूं। मैंने अपने पार्टी सहयोगियों से इसका जवाब सुना है और मैं इसे स्वीकार करता हूं।'

देश को सर्वोपरि रखने के बारे में लिए निर्णय: इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'मैंने जो भी निर्णय लिया है, वह उस देश को सर्वोपरि रखने के बारे में रहा है, जिससे मैं प्यार करता हूं। इसीलिए मैं लेबर पार्टी के नेता पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैंने आज सुबह महामहिम राजा से बात करके उन्हें अपने निर्णय की जानकारी दी है।'

अपने उत्तराधिकारी को दूंगा पूरा समर्थन: स्टार्मर ने आगे कहा, 'मैं लेबर राष्ट्रीय कार्यकारिणी से रिक्वेस्ट करूंगा कि सितंबर में अगले संसदीय सत्र से पहले एक नए नेता की नियुक्ति सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू करें। मैं अपने उत्तराधिकारी को पूरा समर्थन दूंगा, यह जानते हुए कि उन्हें एक मजबूत ब्रिटेन विरासत में मिलेगा, जिससे लेबर पार्टी को दूसरा कार्यकाल मिल सके। मैं अपने सभी सहयोगियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।'

स्टार्मर ने पत्नी को भी दिया धन्यवाद: भावुक होकर स्टार्मर ने अपनी पत्नी विक्टोरिया को अच्छे और बुरे समय में मेरे साथ एक मजबूत सहारा बने रहने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'जब मैं देश की सबसे बड़ी नौकरी छोड़ दूंगा, तो मैं अपना अधिक समय सबसे महत्वपूर्ण काम पर लगाऊंगा, जो कि मेरी शानदार पत्नी विक के लिए सबसे अच्छा पति बनना है। और अपने प्यारे बच्चों के लिए सबसे अच्छा पिता बनना है, जो मेरे लिए गर्व और खुशी का स्रोत हैं।' 

सितंबर में लेबर पार्टी को मिलेगा नया नेता: स्टार्मर ने लेबर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति से नेतृत्व चुनाव के लिए एक समय सारणी निर्धारित करने को कहा है, जिसके लिए नामांकन 9 जुलाई से शुरू होंगे। नामांकन समर पार्लियामेंट वैकेशन से पहले, 16 जुलाई को बंद हो जाएंगे। यदि चुनाव होता है, तो इससे यह सुनिश्चित होगा कि सितंबर में संसद के दोबारा शुरू होने तक लेबर पार्टी का नया नेता मिल जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User